एचआरडीए की समीक्षा, यूनिटी मॉल कार्य में तेजी के निर्देश

हरिद्वार। सचिव आवास विकास एवं राज्य सम्पत्ति उत्तराखण्ड डॉ. आर. राजेश कुमार ने एचआरडीए की समीक्षा बैठक कर आवासीय योजनाओं, राजस्व व निर्माण कार्यों की प्रगति जानी। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना में गुणवत्ता व पारदर्शिता तथा निर्माण कार्यों की थर्ड पार्टी जांच के निर्देश दिए। इसके बाद निर्माणाधीन यूनिटी मॉल का निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ योजना के तहत बन रहे यूनिटी मॉल में देश व राज्य के स्थानीय उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *