हरिद्वार। शिवलोक कॉलोनी के पास वाटर बॉक्स कॉलोनी में स्थित पानी की टंकी के पास चार दिनों से टूटी पाइपलाइन से लगातार लाखों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। क्षेत्र के लोग लगातार शिकायतें कर रहे हैं, अभी तक इसको ठीक करने की सुध किसी ने नहीं ली है। पाइप-लाइन टूट जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पाइपलाइन की खराबी के चलते घरों में पानी का प्रेशर भी बहुत कम आ रहा है।
पाइपलाइन टूट जाने और पानी बहने से एक ओर जहां गंदगी फैल रही है, जिससे ऐसा लग रहा है जैसे वहां छोटी नहर चल रही हो। सड़कों पर बहते पानी और कीचड़ के कारण आवागमन में भारी दिक्कत हो रही है।
वाटर बॉक्स कॉलोनी के कई लोगों ने बताया कि पिछले चार दिनों से लगातार शिकायतें की जा रही हैं। पार्षद और संबंधित विभागों को बार-बार सूचना दी गई है, लेकिन हर बार केवल आश्वासन दिया जाता है कि समस्या जल्द ठीक होगी।