गर्मी से पहले ट्रांसफार्मरों की व्यवस्था न होने पर भड़का व्यापार मंडल, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

हरिद्वार। व्यापारियों ने गर्मी के मौसम से पहले ट्रांसफार्मरों की समुचित व्यवस्था न होने पर नाराजगी जताई है। महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अवगत कराया कि उन्होंने बताया कि हर की पैड़ी, भूपतवाला, खड़खड़ी, नई बस्ती, अपर रोड, मायापुर बस स्टैंड और बाजारों में ओवरलोड के कारण बार-बार बिजली गुल हो रही है, जिससे दिक्कतें बढ़ रही हैं।

व्यापारियों का कहना है कि पिछले साल भी ओवरलोड की समस्या के कारण यात्रियों और स्थानीय लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी थी, जिसके समाधान के लिए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की गई थी। बावजूद इसके, इस साल शिवरात्रि पर्व से पहले भी समस्या जस की तस बनी हुई है और अब तक विद्युत विभाग की ओर से कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। व्यापार मंडल ने आरोप लगाया कि कुछ गैर-जिम्मेदार अधिकारी सरकार की छवि को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

व्यापारियों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि इन अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और विभाग को निर्देशित किया जाए कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान हो। इस मांग में उपाध्यक्ष सुनील मनोचा, कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, सोनू चैधरी, जिला उपाध्यक्ष पंकज माटा, प्रीत कमल सारस्वत, खडखडेश्वर अध्यक्ष भूदेव शर्मा, दीपक शर्मा, अनिल कोरी, राकेश सिंह, पवन पांडे, रमन सिंह और अनिल शर्मा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *