राजभवन में ‘भगीरथ उद्यान’ का उद्घाटन

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राजभवन परिसर में भगीरथ उद्यान का उद्घाटन किया और राजा भगीरथ की 10 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। हरिद्वार के कलाकार शिवम चौरसिया ने फाइबर व रेजिन से यह प्रतिमा बनाई है।

राज्यपाल ने कहा कि यह प्रतिमा जीवंत प्रेरणा-स्तंभ है, वहीं मुख्यमंत्री ने इसे कर्तव्यनिष्ठा और ‘भगीरथ प्रयत्न’ का संदेश देने वाली बताया। उद्घाटन से पहले दोनों ने राजप्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। समारोह में कई अधिकारी व शिक्षाविद मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *