हरिद्वारा। अजीतपुर पंचायत भवन में श्री महंत इंद्रेश अस्पताल, देहरादून की ओर से आयोजित कैंसर जागरूकता एवं निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि श्री महंत इंद्रेश अस्पताल स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। उन्होंने कैंप की सराहना करते हुए कहा कि इस पहल से आमजन को कैंसर के प्रति जागरूक करने और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ देने में मदद मिलेगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे स्वास्थ्य सेवाओं का पूरा लाभ उठाएं, क्योंकि स्वस्थ व्यक्ति ही सभी कार्य कर सकता है।
डीएम ने बताया कि कई लोग कैंसर को अनदेखा कर देते हैं और जानकारी के अभाव में जब वे चैथी स्टेज पर पहुंचते हैं, तब अस्पताल आते हैं। यदि पहली स्टेज में ही बीमारी का पता चल जाए, तो इलाज आसान हो जाता है।
कैंसर सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. पंकज कुमार गर्ग ने बताया कि तंबाकू, मदिरा सेवन छोड़ना, संतुलित आहार, योग और व्यायाम से कैंसर से बचाव संभव है। कैंपस में मौजूद आंगनबाड़ी केंद्र का भी जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया और बच्चों की शिक्षा व पोषण संबंधी जानकारी ली।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान अजीतपुर प्रखर कश्यप, डॉ. विशाल गर्ग, जिला पंचायत सदस्य सोहन वीर पाल, प्रधानाचार्य धर्मेंद्र चैहान, पार्षद यादराम वालिया, आदर्श वालिया, डॉ. विनीत, डॉ. तनवी, डॉ. पूजा कौर, डॉ. फातमा अंजुम, डॉ. जयकृत, डॉ. सचिन, डॉ. अनामिका सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।