हरिद्वार। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के डिवीजनल हेड देहरादून उत्तराखंड के द्वारा आज ग्राहक सुरक्षा जागरूकता अभियान हरिद्वार में चलाया गया। सुरक्षा अभियान के तहत उपभोक्ता को गैस इस्तेमाल करने के तरीके एवं बेसिक सेफ्टी चेक, रसोई गैस में उपभोक्ताओं को घरेलू एलपीजी सिलेंडर को उपयोग करने के तरीके बताकर जागरूक किया गया कि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के डिवीजनल हेड स्वर्ण सिंह द्वारा सभी उपभोक्ताओं को जागरूक करने के तरीके बेसिक सेफ्टी चेक एवं ई-केवाईसी का लक्ष्य तय किया गया साथ ही घरों में चूल्हा रेगुलेटर गैस पाइप इत्यादि की चेकिंग आइओसी के मानकों के अनुसार की गई जिन व्यक्तियों के सुरक्षा पाइप खराब है या जिनका 5 वर्ष पूरे हो गए हैं उनको बदलवाया गया। डिविजनल हेड की उपस्थिति में उपस्थिति में फील्ड ऑफिसर मयंक कुमार द्वारा डिलीवरी मैन को भी एक ट्रेनिंग दी गई जिसके तहत वह आइओसीएल के मानकों के अनुसार उपभोक्ताओं की रसोई को सुनिश्चित कर सके कि वह सुरक्षित है। यह अभियान तब तक चलता रहेगा जब तक हम प्रत्येक घर की सुरक्षा को सुनिश्चित न कर लें। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के निर्देश अनुसार हर घर में गैस एजेंसी के डिलिवरी मैन स्टाफ द्वारा उपभोक्ता के गैस चूल्हे पाइप रेगुलेटर एवं गैस कनेक्शन की जांच पूर्ण ना हो जाए। इस क्रम मे इन्डियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड देहरादून मंडल कार्यालय के डिविजनल हेड स्वर्ण सिंह एवं हरिद्वार क्षेत्र के बिक्री क्षेत्र अधिकारी मयंक कुमार ने ग्राहकों के घर-घर जाके उनके रसोई की जांच की और उन्हें इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर 1906 के बारे में बताया और गैस को किस प्रकार इस्तेमाल करने में क्या-क्या सावधानी बरतनी चाहिए एवं हर 5 साल में उन्हें अपनी सुरक्षा होस (पाइप) को बदल लेना चाहिए एवं जब भी गैस प्राप्त करें तो वह डिलीवरी मैन द्वारा अपने गैस चूल्हे प्रेशर रेगुलेटर एवं सिलेंडर की जांच अवश्य करा लेनी चाहिए इस अभियान में में सभी गैस एजेंसी के प्रोपराइटर मलिक सुरेश राठौर, प्रियंक कुमार, नंदकिशोर नंदकिशोर, संजना मैडम, परमजीत, भानु कुमार प्रबंधक विपिन शर्मा, महेश कुमार, मनदीप सिंह, अभिषेक कुमार एवं डिलीवरी मैन उपस्थित रहे।
फोटो नं. 01
अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद ने धूमधाम से मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव
हरिद्वार, 11 मई। उत्तरी हरिद्वार के शालिग्राम गंगा घाट पर अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के जिलाध्यक्ष पंडित विपिन शर्मा के संयोजन में भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ग्यारह ब्राह्मणों द्वारा विधि विधान से मंत्रोच्चारण कर भगवान परशुराम व मां गंगा जी का दुग्धाभिषेक कर देश में सुख शांति समृद्धि की कामना की गई। इस मौके पर अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के जिलाध्यक्ष पंडित विपिन शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम के जीवन चरित्र को अपना कर समाज हित में कार्य करने चाहिए और अपनी आने वाली पीढ़ी को भगवान परशुराम के चरित्र के बारे में बताकर संस्कारवान बनाकर चरित्रवान बनाना चाहिए। शहर व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव पाराशर ने भगवान परशुराम को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि भगवान परशुराम क्रांतिवीर थे उन्होंने भारत का इतिहास बदल दिया अन्याय के विरुद्ध आंदोलन कर नीति पूर्ण काम के लिए लोगों को प्रेरित किया। जन्मोत्सव के मौके पर बालकृष्ण शास्त्री, विकास शर्मा, राजीव पाराशर, मांधाता गिरि, मनोज गिरि, देव पांडेय, प्रमोद गिरि धीरज पाराशर, राकेश शर्मा, सुशील शर्मा, गणेश शर्मा, दीपक कुमार, राजेश शर्मा, संदीप कुमार, तेजप्रकाश साहू, सोनू कुमार, संजू कुमार, अंकुर कुमार सहित सैकड़ों लोगों ने भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की।
फोटो नं. 2