सेवानिवृत्त नगर निगम कर्मचारियों के खाते में आएगा बीमा कटौती का पैसा

हरिद्वार। उत्तराखंड राज्य गठन से पूर्व उत्तर प्रदेश सरकार के समय में निकाय कर्मियों का सामूहिक बीमा योजना में काटा गया पैसा जल्द कर्मचारियों के खाते में आएगा। नगर आयुक्त ने बीमा कंपनी से प्राप्त धनराशि को सेवानिवृत्त कर्मचारियों के खाते में भेजने के आदेश दिए हैं। निकाय कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के मुख्य संयोजक सुरेंद्र तेश्वर व संयोजक राजेंद्र तेश्वर ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के समय में सामूहिक बीमा योजना के अंतर्गत कर्मचारियों के वेतन से बीमा राशि की कटौती की गयी थी। योजना को बाद में बंद कर दिया गया था। बीमा राशि के रूप में कटौती किए गए पैसे को इंश्योरेंस कम्पनी ने नगर निगम हरिद्वार को वापस भेज दिया था। लेकिन कुछ कारणों से इस धनराशि का सेवानिवृत्त कर्मियों को भुगतान नहीं हो पाया था। इसकी जानकारी मिलने पर मोर्चा पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त नंदन कुमार सें मिलकर उन्हें पूरी स्थिति से अवगत कराया। इस पर नगर आयुक्त ने बिना देरी किए सहायक लेखाकार को शीघ्र बीमा राशि सेवानिवृत्त कर्मियों के खाते में भेजने का आदेश दिया है। मोर्चा नेताओं ने नगर आयुक्त की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *