हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है सघन चेकिंग अभियान

हरिद्वार । हरिद्वार पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस टीमों ने मुख्य चैक-चैराहों, भीड़भाड़ वाले बाजार क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा उपकरणों और ऑटोमेटिक असलहों के साथ संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच की जा रही है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि हरिद्वार में सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित किया जा सके। लगातार हरिद्वार पुलिस सुरक्षा के दृष्टिगत चेकिंग अभियान निरन्तर चला रही है। रात्रि में पुलिस हाईवे पर वाहनों की चेकिंग कर रही है। लगातार संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस के इस अभियान से स्थानीय लोगों में सुरक्षा की भावना उत्पन्न हो रही है क्योंकि अपराधी वाहनों पर सवार होकर किसी भी घटना को अंजाम देते हैं लेकिन हरिद्वार पुलिस की मुश्तैदी के चलते अप्रिय घटनाओं पर अंकुश लग रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *