लक्सर। युवक का अपहरण करने का मामला जांच में झूठा मिला। जिस युवक को अपहृत बताया जा रहा था वह अपने भांजे के घर जियापोता कनखल में छिपा हुआ था। पुराने विवाद के चलते अपहरण की झूठी कहानी गढ़ी थी। कहानी गढ़ने वालों के विरूद्ध पुलिस एक्ट में चालान करते हुये कार्रवाई की जा रही है।
शनिवार को प्रतापपुर लक्सर निवासी कुलदीप ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि शुक्रवार को उसके भाई मोहित उर्फ टीनू के साथ गांव के ही दिनेश, अरविन्द, चांदवीर, गुड्डू, भोला व मंगलू ने मारपीट कर उसका अपरहण कर लिया है। सूचना पर मुकदमा दर्ज करते हुये एस.एस.पी. प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने सीओ निहारिका सेमवाल को जाँंच के निर्देश दिए।
एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि जाँंच में पता चला है युवक का अपहरण करने का मामला झूठा है। पुरानी रंजिश के चलते वादी ने अपहण की मनगढं़त कहानी बनाई थी। अपहृत मोहित अपने भांजे दर्शन के घर जियापोता कनखल में गुप्त रुप से छुपा हुआ था। मोहित के मोबाइल की लोकेशन पता करने पर उसकी लोकेशन उसके भांजे के यहाँ पाई गई। मोबाइल बन्द होने से पहले भी मामा-भांजे की लोकेशन एक स्थान पर पाई गई।
सख्ती से पूछताछ मंे मोहित ने बताया कि मेरा चांदवीर व गुड्डू के साथ जेसीबी मशीन के शीशे टुटने को लेकर विवाद चल रह था। शुक्रवार की रात्रि को उन पर दबाव बनाने व अपहरण का झूठा मुकदमा दर्ज कराने के लिये कुलदीप व दर्शन के साथ मिलकर अपने अपहरण की योजना रची थी। घटना का षणयंत्र रचने वाले मोहित, दर्शन व कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है।