जलाराम सदावृत्त सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष ने फिर लगाए कब्जे के आरोप

हरिद्वार। गायत्री विहार कालोनी भूपतवाला स्थित जलाराम सदावृत्त सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष गीता बेन व साध्वी सरोजनी गिरी ने शनिवार को एक बार फिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों पर भूमाफिया से मिलकर आश्रम पर कब्जा करने का आरोप लगाया। उन्होंने मामले में कुछ भाजपा पार्षदों पर भी शामिल होने का आरोप लगाया। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए गीता बेन व सरोजनी गिरी ने आरोप लगाया कि आश्रम पर जबरन कब्जा कर उन्हें बाहर कर दिया गया है। दर दर भटकने को मजबूर है। सरोजनी गिरी ने कहा कि गीता बेन ने अपने धन से पूरी संपत्ति का निर्माण किया। बैंक ट्रांजेक्शन और रजिस्ट्री के दस्तावेज पेश करते हुए कहा कि पुलिस भी कब्जा करने वालों का साथ दे रही है। सभी कागजात होने के बावजूद उन्हे न्याय नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस प्रशासन उन्हे न्याय नहीं दिलाता है तो वह जूना अखाड़े सहित प्रदेश के मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से मिलकर न्याय की गुहार लगाएंगी। गौरतलब है कि धर्मनगरी हरिद्वार में जलाराम सदावृत्त सेवा ट्रस्ट का यह विवाद अब तूल पकड़ चुका है। आश्रम से जुड़े दोनों पक्ष स्वयं को सही बताते हुए एक दूसरे पर आश्रम की संपत्ति को खुर्दबुर्द करने का आरोप लगा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *