मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम ने सुशासन और जनसेवा की नई मिसाल पेश की है। 17 दिसंबर से शुरू हुए इस अभियान के तहत अब तक राज्य के सभी 13 जनपदों में 300 से अधिक शिविर आयोजित किए जा चुके हैं।
इन शिविरों में 1.97 लाख से अधिक नागरिकों ने सहभागिता की, जबकि 22,645 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 16 हजार से अधिक शिकायतों का मौके पर या तय समय में निस्तारण किया गया। कार्यक्रम के दौरान 31,070 प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन प्राप्त हुए और 1,11,326 नागरिकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया गया।
सरकार का कहना है कि यह अभियान न सिर्फ शिकायत निवारण बल्कि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने और प्रशासन को जनता के और करीब लाने का प्रभावी माध्यम बन रहा है।