नशा तस्करी और सट्टेबाजी पर ज्वालापुर पुलिस का प्रहार, दो गिरफ्तार

हरिद्वार। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने नशा तस्करी और सट्टेबाजी के खिलाफ अभियान चलाते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक आरोपी के कब्जे से लगभग चार किलो गांजा, जबकि दूसरे से सट्टे के उपकरण और नगदी बरामद की है।

जानकारी के अनुसार, लाल पुल नहर पटरी पर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने पंकज पुत्र लब्बाराम निवासी राजीवनगर, लाल मंदिर कॉलोनी, ज्वालापुर को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 3.939 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक समीप पांडे, कांस्टेबल अर्जुन सिंह और सुनील शर्मा शामिल रहे।

वहीं, दूसरे प्रकरण में पुलिस ने सट्टेबाजी की खाईबाड़ी करते हुए अंकित उर्फ लट्टू पुत्र स्व. चंद्रप्रकाश निवासी सीतापुर गणेश विहार फेस-3, ज्वालापुर को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से सट्टा उपकरण और ₹3130 की नगदी बरामद की गई। उसके खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में कांस्टेबल खजान सिंह और अनिल चौहान की भूमिका रही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *