काशीपुर। नगर वासियों में पर्यावरण, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य की प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से काशीपुर क्लीन एंड ग्रीन संस्था ने यहां न्यू आवास विकास काशीपुर के विभिन्न पार्कों में पौधा रोपण किया। सर्वेश बंसल , गौरव गुप्ता एवं रिंकू आदि द्वारा विभिन्न पौधे, तेज बारिश होने के बावजूद भी लगाए,गए।इस मौक़े पर कॉलोनी वासियों से अनुरोध किया गया की पौधे की देखभाल में संस्था का सहयोग करें और इस कार्य हेतु सभी आवास विकास के पार्क के आसपास के रहने वाले लोगों ने कहा कि वह पौधों का पूरा ध्यान रखेंगे एवं उन्होंने संस्था को धन्यवाद और शुभकामनाएं दी। आवास विकास के पार्क के पास में रहने वाली एक माताजी पार्क में निरंतर पौधारोपण सफाई एवं पौधों को पालने के लिए पानी आदि देने का काम नियमित रूप से करती रहती हैं 70 से 75 वर्ष की माताजी को काशीपुर क्लीन एंड ग्रीन फाउंडेशन का स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया एवं उनके कार्य के लिए उनका अभिनंदन किया गया।