हरिद्वार। मुख्यमंत्री ने सोमवार को हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के आर्यनगर (गाजीवाली), श्यामपुर कांगड़ी में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत आयोजित मुख्य सेवक जन चौपाल में हिस्सा लिया। नीलाधारा गंगा तट पर खाट पर बैठकर मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और समस्याएं सुनीं।
ग्रामीणों और ग्राम प्रधानों ने विभिन्न समस्याएं रखीं, जिन पर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी को सभी प्रार्थना पत्रों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने को कहा गया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि शिकायतों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चौपाल सरकार और जनता के बीच संवाद का सशक्त माध्यम है। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक 28 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया जारी है। किसानों के हित में योजनाएं संचालित की जा रही हैं तथा हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र में 96 करोड़ रुपये की लागत से तटबंध निर्माण कार्य प्रगति पर है।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।