कुमांऊनी एकता समिति का वार्षिकोत्सव एवं होली मिलन समारोह 22 फरवरी को

हरिद्वार। कुमाऊनी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति को समर्पित संस्था कुमाऊनी एकता समिति शिवालिक नगर का वार्षिकोत्सव एवं होली मिलन समारोह 22 फरवरी रविवार को आयोजित किया जाएगा। शिवालिक नगर सामुदायिक केंद्र फेस-1 में आयोजित समारोह में महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद  महाराज मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम के दौरान कुमाऊनी लोक संस्कृति, भाषा और साहित्य से जुड़े विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। समिति के पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *