भारतीय लोक प्रशासन संस्थान के लेटरल एन्ट्रेन्ट्स ने धर्मनगरी का भ्रमण किया

हरिद्वार। भारतीय लोक प्रशासन संस्थान के 25 लेटरल एन्ट्रेन्ट्स ने हरिद्वार का एक-दिवसीय भ्रमण किया। डाम कोठी पहुंचते ही नगर आयुक्त वरूण चौधरी ने उनका हार्दिक स्वागत किया। इस दौरान डाम कोठी में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें जनपद की आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और भौगोलिक स्थिति पर चर्चा की गई।

बैठक में सयुक्त मजिस्ट्रेट देवेश शाशनी ने जिला प्रशासन के प्रशासनिक संरचना, राजस्व उत्पत्ति, राजस्व विभाग की मूल कार्यप्रणाली आदि पर चर्चा की। परियोजना निदेशक डीआरडीए केएन तिवारी ने त्रि-स्तरीय पंचायतों के अधिकार, कार्य प्रणाली, स्वजल, मनरेगा, पीएम आवास योजना, स्वंय सहायता समूहों के गठन आदि के बारे में बताया।

मुख्य कोषाधिकारी रोमिल चैधरी ने ट्रेजरी की कार्यप्रणाली और महत्व, धनराशि प्रवाह तंत्र आदि पर चर्चा की। महाप्रबंधक उद्योग ने जनपद में औद्योगिक विकास और स्वरोजगार के लिए चल रही कई योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में बताया। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने जनपद में एनएचएम, विभिन्न टीकाकरण अभियान और स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *