हरिद्वार। भगवान गणपति विघ्न विनाशक व सुख-समृद्धि के दाता हैं। भगवान गणपति की आराधना से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। यह विचार पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नगर विधायक मदन कौशिक ने निर्मल गणपति संघ के 15वें गणपति महोत्सव के अवसर पर सास्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ करते हुये व्यक्त किए। मदन कौशिक ने कहा कि गणपति महोत्सव हमें सामाजिक रूप से एकजुट करते हुये सार्थक दिशा प्रदान करता है।
वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष चन्द ने कहा कि निर्मल गणपति संघ विगत 15 वर्षो से गणपति महोत्सव को धूमधाम से आयोजित कर भारतीय संस्कृति व संस्कारों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य कर रहा है।
निर्मल गणपति संघ के संस्थापक अध्यक्ष राजू मनोचा ने कहा कि भगवान गणेश मंगल का प्रतीक हैं। जहाँ कहीं भी उनका पूजन होता है। उस स्थान पर सब मंगल होने लगता है। सुप्रसिद्ध चिकित्सक वैद्य एम.आर. शर्मा ने कहा कि दिव्य व भव्य आयोजन के लिये निर्मल गणपति संघ की समूची टीम बधाई की पात्र है। गणपति उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम भजन संध्या का आयोजन निश्चित रूप से युवा पीढ़ी को अपनी धर्म संस्कृति के करीब लाता है।
निर्मल गणपति संघ के अध्यक्ष जौनी अरोड़ा, महामंत्री नीरज जैन, सुनील मनोचा, रमेश जोशी, कोषाध्यक्ष संजय तनेजा, सोहन सिंह, चिन्टू तिवारी, अरविन्द अग्रवाल, मुकेश मनोचा, अविनाश, मोनू गर्ग, अमित गर्ग, मोहन सिंह, अमन यादव, दीपक कुमार, अनिल अरोड़ा, नरेश शर्मा ने सभी अतिथियों का स्मृति चिन्ह देेकर स्वागत किया।