भक्ति और सुख समृद्धि का वरदान देते हैं भगवान काल भैरव-महंत कौशलपुरी

हरिद्वार। कनखल स्थित काल भैरव मंदिर आशारोड़ी के परमाध्यक्ष महंत कौशलपुरी महाराज ने कहा कि भगवान काल भैरव भय का हरण कर भक्त को भक्ति और सुख समृद्धि का वरदान देते हैं। भैरव जयंती के उपलक्ष्य में मंदिर में आयोजित संत सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए महंत कौशलपुरी महाराज ने कहा कि भगवान काल भैरव की श्रद्धा और विश्वास के साथ पूजा अर्चना करने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है। जिससे जीवन सुखमय बनता है। उन्होंने कहा कि संत महापुरूषों ने हमेशा समाज का पथ प्रदर्शन करते हुए कल्याण की राह दिखायी है। सभी को संतों के दिखाए मार्ग का अनुसरण करते हुए मानव कल्याण में योगदान करना चाहिए। महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद महाराज ने कहा कि महंत कौशलपुरी महाराज विद्वान और तपस्वी संत हैं। समाज को धर्म के मार्ग पर अग्रसर करने के साथ विभिन्न सेवा प्रकल्पों के माध्यम से मानव सेवा में उनका योगदान सबके लिए प्रेरणादायी है। स्वामी रविदेव शास्त्री ने कहा कि काल भैरव मंदिर आशारोड़ी धर्मनगरी हरिद्वार का दिव्य स्थान हैं। मंदिर में दर्शन पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालु भक्तों को भगवान काल भैरव की अपार कृपा प्राप्त होती है। स्वामी रविदेव शास्त्री ने कहा कि मंदिर का कुशलता से संचालन करते हुए महंत कौशलपुरी महाराज भक्तों को कल्याण की राह दिखा रहे हैं। इस अवसर पर स्वामी दिनेश दास, महंत महेश पुरी, पवन बिहारी, महंत राजेश पुरी, महंत हरिपुरी, महंत गोकुल पुरी, महंत भाव पुरी, स्वामी नागेंद्र महाराज, अमित गौतम, पंडित रानू कौशिक, धर्मेन्द्र घिल्डियाल, राजवीर, प्रेमसागर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *