सामाजिक समरसता के संवाहक हैं भगवान रविदास : मदन कौशिक

हरिद्वार । तीर्थनगरी की प्रख्यात धार्मिक संस्था श्री भगवान रविदास आश्रम, निर्मला छावनी से संस्था के अध्यक्ष संत बाबा निर्मल दास जी व सचिव संत इन्दर दास जी महाराज के संयोजन में भव्य दमड़ी शोभायात्रा हरकी पैडी तक आयोजित की गयी जिसमें सैकड़ों संतों व हजारों अनुयायियों ने श्रद्धापूर्वक शोभायात्रा में प्रतिभाग किया।
निर्मला छावनी स्थित भगवान श्री रविदास आश्रम पर शोभायात्रा के शुभारम्भ के अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि भगवान रविदास सामाजिक समरसता के संवाहक हैं। उन्हांेने समाज को सद्भाव, समानता, समरसता व स्नेह भाव का संदेश दिया। उनके विचारों ने सदैव समाज में व्याप्त विसंगतियों व कुरीतियों को समाप्त करने का कार्य किया। मदन कौशिक ने कहा कि संत बाबा निर्मल दास के नेतृत्व में संस्था समूचे देश में भगवान रविदास के विचारों का प्रचार-प्रसार करने के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी अग्रणीय भूमिका निभा रही है।
राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा कि भगवान रविदास जी के विचार वर्तमान परिस्थितियों में भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने सदैव आडम्बरों, पाखण्ड, भेदभाव व असमानता को समाप्त करने के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने तत्कालीन समाज को सार्थक दिशा देने के साथ-साथ सनातनी एकता पर बल दिया।
संत बाबा निर्मल दास जी महाराज ने कहा कि प्रत्येक वर्ष भगवान रविदास जी की जयन्ती के उपलक्ष्य में दमड़ी शोभायात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है जिसमें इस वर्ष भी देशभर से हजारों श्रद्धालु इस ऐतिहासिक शोभायात्रा में शामिल होने के लिए हरिद्वार पहुंचे हैं। दमड़ी शोभायात्रा का भाजपा नेता अनिरूद्ध भाटी, पार्षद सचिन कुमार के नेतृत्व में ललतारौ पुल पर क्षेत्रवासियों ने भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर बहन संतोष जी, राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल, भाजपा नेता अनिरूद्ध भाटी, पार्षद सचिन कुमार, भाजपा जिला मंत्री विनित जौली, सोनू लाठी समेत हजारों अनुयायी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *