फरीदाबाद में महामंडलेश्वर स्वामी राम मुनि का सम्मान समारोह आयोजित

फरीदाबाद। प्रजापति युवा शक्ति महासभा बल्लभगढ़ द्वारा 9 मार्च 2025 को प्रजापति धर्मशाला बल्लभगढ़ में भव्य सम्मान समारोह एवं होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बल्लभगढ़ के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा तथा श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी राम मुनि जी महाराज, हरिद्वार रहे। मंत्री मूलचंद शर्मा ने स्वामी राम मुनि जी से आशीर्वाद लिया और महासभा के अध्यक्ष चंद्रपाल प्रजापति के नेतृत्व में उन्हें ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें प्रजापति समाज के छात्रावास के लिए भूमि की मांग की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्रपाल प्रजापति ने की, जबकि अतिथियों का स्वागत चंदन पटुका और फूल मालाओं से किया गया। इस भव्य आयोजन में भाजपा नेता संदीप सिंघानिया, नानक चंद मोटूका, रामकिशन गोला, नरेश देशराज प्रोफेसर, मंगलसेन गोला, दिल्ली से रतिराम प्रजापति, ललित प्रजापति, वृंदावन से रामेश्वर प्रजापति, सम्राट जादूगर, मथुरा से नरेंद्र प्रजापति, मुरैना से सतीश प्रजापति सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *