अनधिकृत प्लॉटिंग पर प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी से ध्वस्तीकरण

हरिद्वार। अनेकी हेतमपुर क्षेत्र में श्री शमशाद द्वारा लगभग 10 से 11 बीघा भूमि में तथा भगवानपुर क्षेत्र में सिकन्दरपुर भैंसवाल मार्ग पर लोहे की फैक्ट्री के सामने श्री अरशद द्वारा लगभग 18 से 20 बीघा भूमि में विकसित की जा रही अनधिकृत प्लॉटिंग के विरुद्ध प्राधिकरण ने सख्त कार्रवाई की है। प्राधिकरण को लगातार शिकायतें मिलने के बाद दोनों मामलों में अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत वाद योजित किए गए।

प्राधिकरण की टीम द्वारा मौके पर निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि स्पष्ट निर्देशों के बावजूद अनधिकृत निर्माणकर्ताओं ने निर्माण कार्य बंद नहीं किया। इसके बाद कार्रवाई करते हुए प्राधिकरण टीम ने जेसीबी की सहायता से अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद अनधिकृत निर्माणकर्ताओं को कड़ी चेतावनी देते हुए निर्देशित किया गया कि बिना मानचित्र स्वीकृत कराए किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य आगे न किया जाए।

प्राधिकरण अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में अनधिकृत प्लॉटिंग और अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *