देहरादून के आईटीबीपी स्टेडियम सीमा द्वार में आयोजित दो दिवसीय माल्टा महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया और विभिन्न जिलों से आए किसानों से मुलाकात कर माल्टा व नींबू की खटाई का स्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में माल्टा उत्पादन की अपार संभावनाएँ हैं, जिसे देखते हुए राज्य सरकार माल्टा मिशन शुरू करने जा रही है। इससे माल्टा के उत्पादन, विपणन और मूल्य संवर्धन को बढ़ावा मिलेगा तथा पहाड़ी किसानों की आय में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि सरकार कीवी, सेब, आड़ू, पुलम और नींबू सहित अन्य स्थानीय फलों के उत्पादन को भी प्रोत्साहित कर रही है। इस अवसर पर आईजी आईटीबीपी संजय गुंज्याल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।