हरिद्वार। जिले के क्षेत्रों को चिहिन्त कर सौंदर्यकरण कराते हुए आकर्षक बनाया जाए, ताकि आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक अच्छी यादें ले जा सकें। पर्यटन विकास के लिए विशेष सुविधाओं का विकास किया जाए।
आज रोशनाबाद स्थित कार्यालय कक्ष में एचआरडीए तथा सिचाईं विभाग के साथ जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की एक बैठक हुई। जिसमें उन्होंने जिले के कई क्षेत्रों को चिन्हित कर सौंदर्यकरण कर सुंदर व आकर्षक बनाने के आदेश जारी किये। जिससे जनपद में आने वाले श्रद्धालु व पर्यटक सुखद अनुभव तथा यादें लेकर जाएं।
उन्होंने कहा कि पर्यटन विकास के लिए अवस्थापना विकास सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए, जिलाधिकारी ने एचआरडीए के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वर्षा ऋतु से पूर्व बरसाती पानी को एकत्र करने का स्थान चिन्हित कर लिया जाये, साथ ही प्राचीन पौराणिक स्थलों, नहर पट्टी से अवैध अतिक्रमण को शीघ्र खाली करवाया जाये। इसके अलावा हरिद्वार के देहात क्षेत्र में एथेनिक विलेज बनाये जायेगे।