कांवड़ यात्रा में जाम के कारण कई तरह के नुकसान- डीएम

हरिद्वार। रोशनाबाद स्थित कलैक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने एनएचएआई व पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ भविष्य में कावड़ यात्रा को सरल, सुगम बनाने तथा जाम की स्थिति को दूर करने के लिये बैठक आयोजित की।

जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा में ट्रैफिक जाम के कारण कई तरह के नुकसान सामने आते है। उन्होंने बताया कि जाम से लोगों का समय बर्बाद होता है, तनाव और स्वास्थ्य समस्याएं होती हैं, और आपातकालीन सेवाओं में बाधा आती है। जाम के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों, कामकाजी लोगों और यात्रियों को असुविधा होती है, और प्रदूषण बढ़ता है, जिससे वायु गुणवत्ता और पर्यावरण पर नकारात्मक असर पड़ता है।

जिलाधिकारी ने कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात प्रबंधन में सुधार के लिए एनएचएआई, लोनिवि, पुलिस, और राजस्व विभाग को समन्वित प्रयास करने का निर्देश दिया है। उन्होंने रिंग रोड को लक्सर हाईवे (एनएच 334 ए) से जोड़ने के लिए स्लिप रोड और वैरागी कैम्प तक सर्विस रोड बनाने की बात की। जिससे सिंह द्वार, दक्षेश्वर महादेव समेत कई स्थानों पर जाम से निजात मिलेगी, रूड़की-नजीबाबाद के लिए आने-जाने वाले वाहनों को चण्डी घाट पुल तक नहीं आना पड़ेगा। जिलाधिकारी ने इन क्षेत्रों का जल्द स्थलीय निरीक्षण करने का भी निर्देश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *