मास्टर सुरेश आर्य बने आर्य समाज रोहालकी किशनपुर के प्रधान

हरिद्वार। मास्टर सुरेश आर्य पुनः आर्य समाज रोहालकी किशनपुर के अध्यक्ष चुने गए हैं। रविवार को यज्ञ के उपरांत बलदेव आर्य की अध्यक्षता में संपन्न हुए वार्षिक चुनाव में साधारण सभा के सभी सदस्यों की सहमति से मारटर सुरेश आर्य को पुनः अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गयी। चुनाव से पूर्व गत कार्यवाही की पुष्टि कर आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। मास्टर दीक्षांत आर्य उप प्रधान ओर धीरेंद्र आर्य को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी। अन्य पदाधिकारियों में हिमांशु आर्य उप मंत्री, भोपाल गिरी कोषाध्यक्ष, प्रियांशु आर्य पुस्तकालय अध्यक्ष व लोकेश शास्त्री आर्यवीर दल के अधिष्ठाता चुने गए। ईश्वर दयाल आर्य, दिनेश आर्य, अजय मुखिया, सूचित आर्य, सुरेश पाल आर्य, डा.प्रशांत आर्य, विक्रांत पंडित कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। नवनियुक्त प्रधान सुरेश आर्य ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि सभी को साथ लेकर आर्य समाज को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि युवा हमारा भविष्य हैं। वर्तमान में युवाओं को आर्य समाज से जोड़ने की आवश्यकता है। युवाओं को आज जो संस्कार दिए जाएंगे। उसी के अनुरूप युवा काम करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि आर्य समाज क्षेत्र में फैल रहे नशे, अंधविश्वास समेत समाज मे फैली कुरूतियो जैसे विभिन्न मुद्दों के खिलाफ जन जागरूकता अभियान भी चलाएगा। युवाओं को आर्यवीर दल के माध्यम से आर्य समाज से जोड़ा जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में आर्य जन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *