देहरादून,। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान देहरादून नगर के समग्र विकास से जुड़ी योजनाओं, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, शहरी अवसंरचना, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था सहित जनहित के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
महापौर ने नगर की वर्तमान जरूरतों और भविष्य की विकास योजनाओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए प्रमुख मांगें रखीं। मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के विकास को राज्य सरकार की प्राथमिकता बताते हुए सभी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया और कहा कि नगर निगम के साथ समन्वय बनाकर प्रभावी कदम उठाए जाएंगे, ताकि आम जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।