उपलब्धियों से भरा है मेयर का एक वर्ष का कार्यकाल-अनिरूद्ध भाटी

हरिद्वार। मेयर किरण जैसल का 1 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर भाजपा नेता अनिरुद्ध भाटी एवं व्यापारी नेता सुनील शेट्टी ने बुके भेंटकर एवं शाल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया गया। ऋषिकुल आयुर्वेदिक कालेज के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता अनिरुद्ध भाटी एवं व्यापारी नेता सुनील सेठी ने कहा कि मेयर किरण जैसल का एक वर्ष का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा है। भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने में मेयर ने निर्णायक भूमिका निभाई है। विभिन्न वार्डों में सड़क, बिजली, पानी एवं सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने में सहयोग प्रदान किया। धर्मनगरी के चैमुखी विकास में नगर निगम से संचालित योजनाओं का लाभ समान रूप से सभी वार्डो को मिल रहा है। पार्षदों की मांगों का संज्ञान लेकर वार्डों को आदर्श रूप में विकसित किया जा रहा है। पार्षद सुनील कुमार अग्रवाल गुड्डू एवं दिनेश शर्मा ने कहा कि मेयर किरण जैसल का अनुभव वार्ड पार्षदों को मिल रहा है। ईमानदारी एवं बिना भेदभाव के सभी वार्डों का विकास किया जा रहा है। स्वागत करने वालों में दिनेश शर्मा, विजय शर्मा, महेश गुप्ता, राघव ठाकुर, महेंद्र, भीमसेन, श्रवण कुमार, आदित्य यादव, घनश्याम सिंह, गोपाल सैनी, रुपेश शर्मा, राजेंद्र यादव, संजय पाल, आशू आहूजा, हंसराज, विक्की प्रजापति आदि ने भी मेयर को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *