व्यापारियों के हित में बोले महानगर व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुनील सेठी

हरिद्वार। व्यापारियों का उत्पीड़न किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह बात महानगर व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने प्रशासन से कही। उन्होंने प्रेस को जारी बयान में बताया कि प्रशासन की ओर से आयोजित बैठक की सूचना उन्हें दी गई थी, लेकिन व्यस्तता के कारण वह बैठक में शामिल नहीं हो सके।

सुनील सेठी ने जिला प्रशासन और उत्तराखंड सरकार से अनुरोध किया कि कोई भी ऐसी योजना न लाई जाए, जिससे व्यापारियों को नुकसान हो। उन्होंने कहा कि शहर की सुंदरता बढ़ाने के लिए व्यापारियों को प्रभावित किए बिना योजनाएं बनाई जाएं। खासतौर पर जाह्नवी मार्केट के व्यापारियों को वहां से न हटाया जाए, क्योंकि वहां वर्षों से बसे व्यापारियों की आजीविका उसी व्यापार पर निर्भर है।

उन्होंने कहा, ‘हम विकास के पक्षधर हैं, लेकिन बिना किसी व्यापारी को उजाड़े, बिना किसी तोड़फोड़ के शहर को भव्य बनाया जाए।’ उन्होंने मालवीय दीप पर नए टापू बनाने का समर्थन किया, जिससे श्रद्धालुओं को सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही, शहर में सड़क, पुल और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था को बेहतर बनाने के कदमों का स्वागत किया। साथ ही हिल बाईपास पर उचित कदम उठाने और झूलते केबल तारों को भूमिगत कर सौंदर्यकरण व सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *