ग्राम धनपुरा में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के जन्मदिन के उपलक्ष्य में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें राज्य मंत्री सुनील सैनी मुख्य रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। राज्य मंत्री सुनील सैनी ने सेवा को परम धर्म बताते हुए कहा कि निस्वार्थ भाव से समाज और जरूरतमंदों की सेवा ही सच्ची समाज सेवा है। उन्होंने 2027 विधानसभा चुनाव में हरिद्वार ग्रामीण सीट पर पुनः प्रचंड बहुमत से जीत का संकल्प दोहराते हुए कहा कि स्वामी यतीश्वरानंद जनता के दिलों पर राज करने वाले नेता हैं। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण जनता उपस्थित रही।