राज्य की विधानसभाओं में होंगी विधायक खेल प्रतियोगिताएं, ई-कल्चर को पी-कल्चर में बदलने का आह्वान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में युवा कल्याण विभाग की गेम चेंजर योजनाओं की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने राज्य की समस्त विधानसभाओं में विधायक खेल कूद प्रतियोगिता आयोजित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इससे युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बेहतर मंच मिलेगा और नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहन भी मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने युवाओं में बढ़ते ई-कल्चर (इलेक्ट्रॉनिक संस्कृति) को पी-कल्चर (प्ले ग्राउंड संस्कृति) में बदलने की बात कही। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्थानीय स्तर पर अधिक से अधिक युवाओं को खेलों से जोड़ा जाए। साथ ही साहसिक खेलों, सेना, अर्धसैनिक बलों और पुलिस में भर्ती के लिए पूर्व प्रशिक्षण दिया जाए। युवाओं के लिए परामर्श केंद्र स्थापित कर उन्हें शिक्षा, रोजगार और अन्य विषयों में मार्गदर्शन दिया जाए।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *