मोदी के मन की बात देश को नई दिशा दे रही: सुनील सेठी

हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्तरी हरिद्वार के वार्ड संख्या दो में वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील सेठी और डॉ. निशिथ ऐरन की उपस्थिति में सुना। इस अवसर पर सुनील सेठी ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री देश को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम में उन विषयों पर चर्चा होती है, जिनसे आम लोग अब तक अनजान रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मन की बात के जरिए प्रधानमंत्री मोदी उद्योग, समाज और राष्ट्र से जुड़े गंभीर विषयों पर लोगों का ध्यान आकर्षित करते हैं, जिससे जनभागीदारी बढ़ती है। डॉ. निशिथ ऐरन ने भी कार्यक्रम को प्रेरणादायी बताया। इस दौरान श्रीराम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष, भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *