काशीपुर। नगर निगम के वार्ड नंबर 10 से चुनाव लड़ रही भाजपा की युवा प्रत्याशी श्रीमती अंजना के समर्थन में आज क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट ने भी पहुंचकर उन्हें भारी मतों से जीतने की अपील की, जिसके लिए अंजना ने उनका आभार व्यक्त किया।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज क्षेत्रीय सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय भट्ट वार्ड नंबर 10 वैशाली कॉलोनी पहुंचे, उनके साथ भाजपा के मेयर प्रत्याशी दीपक बाली और निवर्तमान मेयर श्रीमती उषा चौधरी के साथ भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी थे। यहां वैशाली कॉलोनी के एक पार्क में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट ने कहा कि प्रदेश में हो रहे नगर निगम के चुनाव में सभी जगह से भाजपा प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं और सभी विजयी होंगे ।उन्होंने काशीपुर में मेयर पद के लिए भाजपा प्रत्याशी दीपक बाली और वार्ड नंबर 10 से युवा प्रत्याशी श्रीमती अंजना को भारी मतों से जिताने की अपील की। श्री भट्ट ने उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि अंजना वार्ड नंबर 10 से चुनाव जीतकर यहां के रुके हुए विकास कार्यों को पूरा करेंगी।इस अवसर पर पार्षद पद की प्रत्याशी अंजना ने क्षेत्रीय सांसदअजय भट्ट और उनके समर्थन में पहुंचे पार्टी के अन्य नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सभी वर्गों का भरपूर समर्थन मिल रहा है और वह अपनी जीत के प्रति अशाश्वत हैं। इस अवसर पर मेयर प्रत्याशी दीपक बाली व निवर्तमान मेयर उषा चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता और वार्डवासी मौजूद थे।