बढ़ेरी राजपुताना में बहुउद्देशीय शिविर, 25 में से 18 समस्याओं का मौके पर निस्तारण

हरिद्वार।*जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार* अभियान के तहत तीसरे दिन रुड़की विकासखंड के दौलतपुर न्याय पंचायत की ग्राम पंचायत बढ़ेरी राजपुताना में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित हुआ। अपर जिलाधिकारी (वित्त) दीपेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में लगे शिविर में क्षेत्रीय जनता की 25 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 18 का मौके पर समाधान किया गया जबकि शेष शिकायतें संबंधित विभागों को शीघ्र निस्तारण हेतु भेजी गईं।

शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से आय/जाति प्रमाण पत्र, मनरेगा जॉब कार्ड, जन्म प्रमाण में संशोधन, उद्यान कार्ड, बीज-पौध वितरण, पेंशन सत्यापन, मातृत्व योजना जानकारी, श्रमिक कार्ड नवीनीकरण व स्वास्थ्य परीक्षण सहित कई सेवाएं प्रदान की गईं।

कुल 236 आवेदन भरे गए, 582 लोगों ने शिविर में प्रतिभाग किया और 68 लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ मिला। अधिकारियों ने सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि शेष शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाए और जनता को योजनाओं की सुविधाएं उनके द्वार पर उपलब्ध हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *