ताड़ीखेत (अल्मोड़ा)। प्रशासन गाँव की ओर अभियान के तहत विकासखंड ताड़ीखेत की न्याय पंचायत जैनोली में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री ने भाग लिया। उन्होंने विभागीय स्टालों का निरीक्षण किया और ‘मुख्यसेवक’ के स्टाल पर बैठकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।
मुख्यमंत्री ने शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। शिविर के दौरान पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज जैनोली के जर्जर भवन के जीर्णोद्धार की घोषणा की गई। कार्यक्रम में विधायक प्रमोद नैनवाल, जिलाधिकारी अंशुल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।