मंगलौर में जन सेवा थीम पर बहुद्देशीय शिविर का आयोजन

हरिद्वार/मंगलौर। राज्य सरकार के सेवा, सुशासन और विकास के तीन वर्ष पूर्ण होने पर मंगलौर में ‘जन सेवा’ थीम पर बहुद्देशीय एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। अर्थव फार्म हाउस, लिब्बरहेड़ी में आयोजित शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुफ्ती शमून कासमी, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह और अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उत्तराखंड तेजी से समृद्ध प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है। पूर्व कैबिनेट मंत्री करतार सिंह भड़ाना ने समान नागरिक संहिता और नकल विरोधी कानून को सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया।

शिविर में विभिन्न विभागों ने अपने स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग और पूर्ति विभाग सहित कई विभागों ने लाभार्थियों को जागरूक किया। इस मौके पर विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में गणमान्य व्यक्तियों के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *