हरिद्वार। आज सुनील सेठी ने प्रदेश कार्यालय पहुँचकर वरिष्ठ भाजपा नेताओं का सम्मान किया। साथ ही उन्होंने आगामी नगर निगम चुनाव में अपनी दावेदारी पेश करते हुए कहा कि प्रत्याशी चयन जनता के बीच रहकर काम के आधार पर होना चाहिए।
सेठी ने वरिष्ठ भाजपा नेताओं को बताया कि वे हरिद्वार नगर निगम की जनता की समस्याओं से अच्छी तरह परिचित हैं। उन्होंने कहा कि वे समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संघर्ष करते हैं और चाहते हैं कि हरिद्वार को इंदौर की तरह और भी सुंदर, स्वच्छ और विकसित बनाया जाए। जनता को नगर निगम से लाभ और सुविधाएं घर बैठे मिलें, इसी उद्देश्य से वे नगर निगम की बागडोर संभालना चाहते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि अगर संगठन ने उनका समर्थन किया, तो वे निगम चुनाव को रिकॉर्ड मतों से जीतकर भाजपा को एक बड़ी जीत दिलाएंगे।
इस बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो सौरभ थपलियाल, पूर्व मंडल महामंत्री दीपक नाथ गोस्वामी और ओबीसी मोर्चा के मीडिया प्रभारी जितेंद्र चोरसिया भी उपस्थित रहे।