नगर निगम की स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर सोनिया किन्नर ने चलाया जागरूकता अभियान

हरिद्वार। नगर निगम की स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर सोनिया किन्नर ने अन्य साथियों के साथ जागरूकता अभियान चलाते हुंए दुकानदारों और आमजन से पाॅलीथीन का उपयोग ना करने की अपील की और दुकानदारों को कपड़े के थैले और कागज के लिफाफे वितरित किए। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में नगर निगम द्वारा शहर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। पाॅलीथीन पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होने के साथ स्वच्छता में भी बाधक है। नालियों और सीवर लाइन में पाॅलीथीन फंसने से नालीयां और सीवर लाइन चोक होने से गंदा पानी सड़कों पर बहता है। जिससे गंदगी फैलती है। सड़कों पर इधर उधर फंेकी गयी पाॅलीथीन खाकर पशु बीमार हो जाते हैं। सोनिया ने कहा कि पाॅलीथीन के व्यापक दुष्प्रभावों को देखते हुए सभी कपड़े व कागज के थैलों का ही उपयोग करें और शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *