हरिद्वार। नगर आयुक्त नंदन कुमार IAS ने 11 दिसंबर को नाई घाट, सुभाष घाट, हर की पैड़ी चौक, संजय पुल और धनुष पुल क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था व अतिक्रमण की स्थिति की समीक्षा की। पीआरडी जवानों की तैनाती से घाटों पर अतिक्रमण लगभग समाप्त होने पर व्यापारियों ने नगर निगम का आभार जताया। निरीक्षण में मुख्य सफाई निरीक्षक अर्जुन, धीरेंद्र सेमवाल तथा सफाई नायक कपिल, अशोक चौहान, संदीप व अतुल मौजूद रहे। इसी बीच कर्मचारियों की उपस्थिति को लेकर मिली शिकायतों के बाद निगम ने सख्त GPS आधारित व्यवस्था लागू की है, जिसके तहत हर कर्मचारी को सुबह-शाम GPS लोकेशन सहित फोटो व्हाट्सएप ग्रुप में भेजना अनिवार्य किया गया है और निरीक्षकों को एक माह का रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश में सभी कर्मचारियों को निर्धारित 1 सप्ताह की डेडलाइन के भीतर उपस्थिति प्रणाली का सख्ती से पालन करने के लिए चेतावनी भी दी गई है। आकस्मिक जांच के प्रावधान के साथ लागू इस आदेश से 100% उपस्थिति सुनिश्चित हो रही है। आयुक्त ने कहा कि घाट क्षेत्र हमारी सांस्कृतिक पहचान है और स्वच्छता, अतिक्रमण नियंत्रण व पारदर्शी व्यवस्था निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है।