पालिकाध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया पार्क के सौंदर्यकरण कार्य का शुभारंभ

हरिद्वार । शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने वार्ड 4 स्थित पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं के साथ हरित एवं स्वच्छ वातावरण विकसित करने और विकास कार्यों के माध्यम से नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए वह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि शिवालिक नगर को स्वच्छ सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए अन्य वार्डों में भी विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य कराए जाएंगे।  इस अवसर पर सभासद हरिओम चैहान, पूर्व सभासद अजय मलिक, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, राजेश सैनी, चैधरी महावीर, पीके चैधरी, रामफल यादव, आशुतोष चैहान, पीएस भगत, वीपी सिंह, अजय सैनी, मनीष सैनी, गौरव गुर्जर, रवि वर्मा, देव विख्यात भाटी, वेदांत चैहान, रविंद्र उनियाल, चंद्रभान शर्मा, विवेक त्यागी, अंकुर जैन, दीपक होंडा, रमेश चंद नेगी, अनुप रावत, सुनील त्यागी, विकास बाली, अखिलेश चैहान, राकेश राणा, रामचंद्र चैहान, तारकेश्वर, अनुज, भूषण शर्मा, प्रवीण कुमार, त्रिलोक सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *