नैनीताल बैंक की आरटीजीएस/एनईएफटी और नेट बैंकिंग सुविधा अब और भी आधुनिक एवं सुरक्षित

देहरादून। नैनीताल बैंक ने अपने ग्राहकों को आधुनिक तकनीक से सुरक्षित आरटीजीएस (रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट), एनईएफटी (नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर) और नेट बैंकिंग की सुविधा प्रदान करने के लिए नवीनतम तकनीकों और अत्याधुनिक मानदंडों के द्वारा, आरबीआई एवं आईएफटीएएस के दिशानिर्देशों के तहत अपने आरटीजीएस/एनईएफटी और नेट बैंकिंग प्रणाली को अपडेट किया है। आज बैंक के प्रबंध निदेशक निखिल मोहन ने वर्चुअल माध्यम से इस नवीनतम तकनीकी सेवा का विमोचन किया। नैनीताल बैंक प्रबंधन द्वारा बताया गया कि इस नवीनतम तकनीक द्वारा ग्राहकों को तेज, सुरक्षित और निर्बाध बैंकिंग मिल सकेगी साथ ही साथ ग्राहक देशभर में कभी भी, कहीं भी धनराशि का और भी सुरक्षित और तत्काल हस्तांतरण और भी सुरक्षित रूप में कर पाएंगे। यह सुविधा उन्नत एन्क्रिप्शन तकनीकों द्वारा सुरक्षित हैं, और 24 घंटे उपलब्ध रहेगी तथा इसे उपयोगकर्ता के अनुकूल इंटरफेस और तकनीकी रूप से उन्नत प्लेटफ़ॉर्म पर अपडेट किया गया  है। यह अपडेट भारत सरकार की सर्वाेच्च साइबर सुरक्षा संस्था और नियामक के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया गया है। इसके साथ ही, नैनीताल बैंक की यह पहल इसे भारत के उन चुनिंदा बैंकों में शामिल करती है, जो लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का उपयोग कर रहे हैं। बैंक प्रबंधन ने कहा कि नैनीताल बैंक हमेशा अपने ग्राहकों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देता है । आरटीजीएस/एनईएफटी और नेट बैंकिंग सेवाओं में किए गए ये सुधार ग्राहकों को एक सुरक्षित और भरोसेमंद बैंकिंग अनुभव प्रदान करेंगे। बैंक की प्रतिबद्धता है कि वह अपने ग्राहकों को बेहतर बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *