नैनीताल में पार्किंग संकट दूर करने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। गृह मंत्रालय ने नैनीताल स्थित शत्रु संपत्ति मेट्रोपोल होटल परिसर को अस्थायी रूप से पार्किंग के लिए उत्तराखंड सरकार को आवंटित कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यह स्वीकृति दी। इस निर्णय से पर्यटकों और स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।