देहरादून में भाजपा महिला नेताओं ने “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” को लोकतंत्र के लिए ऐतिहासिक बताया। प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने सभी दलों से राजनीति से ऊपर उठकर इसका समर्थन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस कानून से संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी 33% तक बढ़ेगी। वहीं रुचि भट्ट ने इसे महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में बराबरी का अवसर देने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया।