अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक देहरादून में सम्पन्न

देहरादून स्थित होटल सन पार्क इन, जी.एम.एस. रोड पर दिनांक 26 जुलाई 2025 को अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ (3545) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का भव्य आयोजन किया गया। दो दिवसीय इस कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:00 बजे गोल्ड एपरेसल कार्यशाला से हुई, जिसमें देशभर से आए 78 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। भारत सरकार से मान्यता प्राप्त संस्था की विशेषज्ञ टीम ने सोने-चांदी की गुणवत्ता जांचने एवं परखने से जुड़ी नवीनतम जानकारियाँ साझा कीं।

कार्यक्रम का उद्घाटन टपकेश्वर महादेव के महंत श्री श्रीकृष्ण गिरी जी महाराज, विधायक धनोल्टी श्री प्रीतम सिंह पंवार तथा श्री अशोक वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर संघ के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ विभिन्न राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तराखंड के सभी जिलों से आए पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष श्री विश्वनाथ कोहली ने की एवं संचालन प्रदेश महामंत्री श्री पंकज मैसोन द्वारा किया गया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री पृथ्वीराज चौहान (पूर्व अध्यक्ष, बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड), श्री रवि वर्मा (राष्ट्रीय महामंत्री), श्री प्रिंस कांडा (राष्ट्रीय प्रोजेक्ट सचिव), श्री संजीव कुमार (प्रभारी उत्तराखंड/जम्मू कश्मीर) सहित दून वैली व्यापार मंडल के संरक्षकगण एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *