हरिद्वार। इएमए की बैठक बालाजी इंस्टीट्यूट एंड ईएच रिसर्च हॉस्पिटल, अलीपुर बहादराबाद में आयोजित की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के. पी. एस. चैहान ने बताया कि 9 फरवरी को इएमए इंडिया का राष्ट्रीय स्थापना दिवस समारोह आयोजित होगा, जिसमें मुख्य अतिथि हरिद्वार विधायक मदन कौशिक और विशिष्ट अतिथि बायोम फार्मा भिलाई के निदेशक डॉ. निलेश थावडे होंगे। समारोह में चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टरों को सम्मानित किया जाएगा।