हरिद्वारः प्रधानमंत्री जनमन योजना के आवास सर्वेक्षण में पात्र लाभार्थियों को छोड़ने पर मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार आकांक्षा कोण्डे ने सख्त कार्रवाई की है। रसूलपुर मीठीबेरी ग्राम पंचायत में 45 परिवारों की जांच में 3 परिवार पात्र पाए गए, जिन्हें सिस्टम ने रिजेक्ट कर दिया। इस लापरवाही पर संबंधित ग्राम विकास अधिकारी का एक माह का वेतन रोकते हुए विभागीय कार्यवाही के आदेश दिए गए हैं।