पड़ोसन ने महिला पर किया जानलेवा हमला, लोहे की रॉड से पीटा

हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के चलते एक महिला ने अपनी पड़ोसन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। आरोप है कि गाली-गलौज के बाद महिला ने बाल खींचे और जान से मारने की नीयत से गला दबाने की कोशिश की। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और बड़ी मुश्किल से पीड़िता को छुड़ाया गया। विद्या विहार कॉलोनी निवासी सुमित पाल सिंह अरोड़ा ने कनखल थाने में शिकायत दर्ज कराई कि वह अपनी पत्नी गुरमीत उर्फ मित्ती के साथ घर के बाहर मौजूद थे, तभी पड़ोसी महिला मुक्ता पत्नी प्रवीण भाटिया ने उनकी बहन शिल्पा के साथ अभद्रता शुरू कर दी। जब उनकी पत्नी ने इसका विरोध किया, तो आरोपी महिला ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। आरोप है कि महिला ने लोहे की रॉड से वार किया, बाल पकड़कर घसीटा और गला दबाने की कोशिश की। इससे पहले भी आरोपी महिला पर पीड़ित के बच्चे की पिटाई का आरोप लग चुका है। थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *