हरिद्वार। शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, भ्रष्टाचार उन्मूलन आदि विभिन्न प्रकल्पों पर कार्यरत एवं जन सेवा में निरन्तर समर्पित संस्था ‘स्वास्तिक संकल्प ट्रस्ट’ रजि. की बैठक ट्रस्ट के संस्थापक व अध्यक्ष चेतन चैबे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम ट्रस्ट की कार्यकारिणी को भंग करके नव कार्यकारिणी का गठन किया गया।
नव कार्यकारिणी के विस्तार के लिए उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष व सदस्यों का चुनाव कराया गया। इस दौरान प्रत्येक पद पर एक से ज्यादा नामांकन ना आने पर ट्रस्ट के संस्थापक, अध्यक्ष द्वारा सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष पद पर अनुपम त्यागी, सचिव पद पर एडवोकेट आकाश चैहान, सहसचिव पद पर विजय ममगाईं, कोषाध्यक्ष पद पर हरिओम कुशवाहा व सदस्य के रुप में डॉली और मनोज कुनियाल निर्विरोध मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक व अध्यक्ष चेतन चैबे ने सभी नवविर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें शपथ दिलायी।
अध्यक्ष चेतन चैबे ने सभी पदाधिकारियों व सदस्यों से आवाह्न करते हुए कहा कि ट्रस्ट के समस्त सेवा प्रकल्पों को गतिशील बनाने व धरातल पर उतारने के लिए बढ़-चढ़कर पूर्ण मनोयोग से अपनी भागदारी सुनिश्चित करें। उन्हांेने कहा कि ट्रस्ट का एकमात्र मुख्य उद्देश्य सामाजिक सेवा प्रकल्पों को सभी के सहयोग से पूरा करना है।
इस दौरान सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों ने एकमत होकर ट्रस्ट के उत्थान में तन-मन-धन से निःस्वार्थ भाव से पूर्ण मनोयोग के साथ कार्य करने की बात कही।
अंत में पूर्व सहसचिव व वर्तमान कोषाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा व सचिव आकाश चैहान ने सभी को अवगत कराया कि अभी तक ट्रस्ट का बैंक खाता न होने के कारण ट्रस्ट के सेवा प्रकल्पों के सुचारू व पारदर्शी संचालन में आर्थिक समस्याएं आ रही है जिसके लिए ट्रस्ट का बैंक खाता होना अति आवश्यक है जिस पर संस्थापक/अध्यक्ष चेतन चैबे की अध्यक्षता में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों ने यथाशीघ्र ट्रस्ट का बैंक खाता खोलने में अपनी सहमति जतायी।