हरिद्वार। नवागन्तुक जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने गुरूवार को जिला कार्यालय स्थित ट्रेजरी में कार्यभार ग्रहण किया और गार्ड ऑफ ऑनर लिया। कार्यभार संभालते हुए उन्होंने जिले के चहुमुखी विकास के लिए विशेष प्रयास किए जाने की बात कही। उनकी प्राथमिकताएं जन समस्याओं का समयब( निस्तारण, रोजगारपरक और जनकल्याणकारी योजनाओं का निष्पक्ष और पारदर्शी क्रियान्वयन और जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना हैं।
इसके बाद, जिलाधिकारी हरकी पौड़ी पहुंचे और गंगा आरती में शामिल हुए। आगमन पर अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी समेत अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया और विकास कार्यों तथा जन समस्याओं पर चर्चा की।