नो हेलमेट, नो फ्यूल : बिना हेलमेट चालकों को नहीं मिलेगा पेट्रोल

रुड़की। सड़क सुरक्षा को लेकर रुड़की में “नो हेलमेट, नो फ्यूल” अभियान की शुरुआत की गई है। अब पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट दोपहिया चालकों को ईंधन नहीं मिलेगा। इस अभियान का शुभारंभ एसपी देहात शेखर चंद सुयाल, एआरटीओ कृष्ण पलड़िया और टीआई संदीप सिंह नेगी ने गणेशपुर स्थित शिखा पेट्रोल पंप से किया। अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और लोगों में हेलमेट पहनने के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। परिवहन विभाग और यातायात पुलिस के अनुसार, दोपहिया वाहन चालकों को केवल हेलमेट पहनने पर ही पेट्रोल, डीजल या सीएनजी दी जाएगी। यह पहल सिर की चोटों से होने वाली मौतों को रोकने और सुरक्षित ड्राइविंग की संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। अधिकारियों ने जनता से अपील की कि “आपकी सुरक्षा, आपका हेलमेट” को अपने जीवन का मंत्र बनाएं और इस मुहिम को जन-आंदोलन का रूप दें।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *