हरिद्वार में “नो हेलमेट, नो पेट्रोल” अभियान शुरू

हरिद्वार। सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों की संख्या कम करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग हरिद्वार ने “नो हेलमेट, नो पेट्रोल / No Helmet, No Fuel” अभियान की शुरुआत की है।

अभियान के तहत आज यातायात पुलिस के सहयोग से शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर जागरूकता बैनर लगाए गए। पेट्रोल पंप के मालिकों, कर्मचारियों और ईंधन लेने आए लोगों को हेलमेट पहनने के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने साफ किया कि दो-पहिया वाहन चालक और पिलियन केवल हेलमेट पहनने के बाद ही पेट्रोल, डीज़ल या सीएनजी प्राप्त कर सकेंगे। हेलमेट न पहनने पर ईंधन की सेवा नहीं दी जाएगी।

यह कदम सड़क सुरक्षा बढ़ाने, सिर और मस्तिष्क की चोटों को रोकने और सुरक्षित राइडिंग की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *